निर्देश: बुजुर्ग और पहले से कार्यरत रसोइयों को नहीं हटाया जाएगा
शाहजहांपुर, जुलाई 13 -- शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे मील योजना के तहत बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पका भोजन उपलब्ध कराने के लिए नए शैक्षिक सत्र 2026-27 में रसोइयों की तैनाती छात्र संख्या के अनुरूप की जाएगी। हालांकि इस प्रक्रिया में लंबे समय से कार्यरत और बुजुर्ग रसोइयों के हितों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सबसे पहले नियुक्त हुईं तथा वर्षों से सेवाएं दे रही रसोइयों को किसी भी स्थिति में हटाया नहीं जाएगा। बता दें कि जिले के लिए पिछले वर्ष 7625 रसोइयों का अनुमोदन किया गया था। प्राधिकरण के निदेशक प्रेम रंजन सिंह ने बीएसए को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि विद्यालयों में रसोइयों की तैनाती नामांकित छात्र संख्या के आधार पर की जाए। निर्धारित मानक के अनुसार 25 छात्रों तक एक, 26 से 100 तक दो, 101 से 200 तक तीन,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.