पटना, अक्टूबर 31 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार विधान परिषद के हालिया चुनाव में निर्दलीय जीते बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज ने MLC की शपथ लेने से पहले भारतीय जनता पार्टी की सद्सयता ले ली है। दोनों नेता शनिवार को भाजपा में शामिल होने प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। सरावगी ने बंशीधर और राहुल को सदस्यता रसीद भी सौंपी। विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इसे कानून के विपरीत बताते हुए असंवैधानिक करार दिया है। आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा ने अपने सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (JDU) को ठेंगा दिखा दिया है। भाजपा में शामिल होने वाले दोनों निर्दलीय एमएलसी चुनाव में जेडीयू के उम्मीदवारों को हराकर जीते हैं...