सासाराम, जुलाई 29 -- सासाराम, निज संवाददाता। शराब तस्करी के करीब पांच साल पुराने मामले में निर्णय के दिन आरोपित के अदालत में उपस्थित नहीं होने पर उत्पाद अधिनियम के स्पेशल जज एक दिनेश कुमार प्रधान की अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने आरोपित का बंधपत्र खंडित करते हुए उसके खिलाफ गैरजमानतीय वारंट जारी करने का आदेश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...