लखनऊ, जुलाई 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि शाहजहांपुर जिले के कस्बा जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी रखने के कैबिनेट फैसले का स्वागत हो रहा है। लंबे समय से जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय निवासी नाम परिवर्तन की मांग कर रहे थे। नाम परिवर्तन के प्रस्ताव पर सोमवार को कैबिनेट की बैठक में मुहर लग गई। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस फैसले के धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस निर्णय से संपूर्ण सनातनी समाज को गर्व का क्षण प्रदान किया गया है। यह भी पढ़ें- जलालाबाद का नाम अब परशुरामपुरी होगा यह भी पढ़ें- यूपी का जलालाबाद अब परशुरामपुरी हुआ; योगी कैबिनेट में फैसला, शाहजहांपुर की तहसील है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...