भागलपुर, जनवरी 3 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला महोत्सव 13 मार्च से तीन दिन तक मनाया जाएगा। यह निर्णय जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में शुक्रवार को हुई बैठक में लिया गया। बैठक में कहलगांव व पीरपैंती के विधायक के अलावा नगर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, कहलगांव के एसडीओ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 13, 14 एवं 15 मार्च को विक्रमशिला महोत्सव का आयोजन किया जाए। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को विशेष मौका दिया जाए। साथ ही स्थानीय आदिवासी कलाकार को भी विशेष मौका दिया जाए। स्कूली बच्चों को भी मौका मिले। कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय एवं किलकारी के बच्चों को भी मंच दिया जाए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के कलाकार का भी प्रदर्शन हो। इससे पहले कहलगांव के अनुमंडल पदाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.