हाजीपुर, मई 15 -- हाजीपुर । निज संवाददाता मध्य पूर्व क्षेत्र में कई महीनों से उत्पन्न युद्ध और राजनीतिक परिस्थितियों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। इसके मद्देनज़र प्रशासनिक पदाधिकारियों के प्रत्येक शनिवार को 'नो व्हीकल डे' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- निर्णय : ईंधन बचत के लिए हर शनिवार को रहेगा 'नो व्हीकल डे' सरकारी निर्देश वहीं सरकारी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को इस संबंध में विशेष निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने मुख्यमंत्री की ओर से डीजल एवं पेट्रोल की बचत के लिए वाहनों के कम से कम उपयोग करने तथा सप्ताह में एक दिन 'नो व्हीकल डे' के रूप में मनाने की अपील की है। जिलाधिकारी ने जिले के सभी जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय, प्रखंड स्तरीय एवं पंचायत...