साहिबगंज, अप्रैल 9 -- साहिबगंज। जिले में बिना सीटीओ (कनसेंट टू ऑपरेट) के संचालित ईंट भट्ठों को आगामी 25 अप्रैल तक ध्वस्त कर देने की कार्रवाई होगी। यह निर्देश जिला समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक गुरुवार को डीसी हेमंत सती ने संबंधित पदाधिकारी दिये हैं। समाहरणालय सभागार में हुई इस बैठक की अध्यक्षता खुद डीसी ने की। बैठक में एसपी अमित कुमार सिंह व डीएफओ प्रबल गर्ग मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में डीसी ने जिला टास्क फोर्स (खनन) की समीक्षा के क्रम में अवैध खनन एवं निर्धारित क्षेत्र से बाहर खनन के मामलों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये। सभी अंचल अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत खनन मापी प्रतिवेदन पर संबंधित खनन पदाधिकारी को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में डीसी ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.