साहिबगंज, अप्रैल 19 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहड़वा थाना परिसर में शनिवार की देर शाम व्यापारी संघ व पुलिस प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने की। बैठक में मौजूद व्यवसायियों ने शहर में उत्पन्न विभिन्न समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। मुख्य रूप से शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगने वाले जाम, भूत-भूतिया वाहनों के संचालन पर रोक, नगर पंचायत क्षेत्र के जिन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा नहीं है वहां कैमरा लगाने तथा स्टेशन चौक पर जाम हटाने को लेकर सुबह और शाम के समय पुलिस बल की तैनाती की मांग की गई। व्यापारिक वर्ग से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी प्रशासन को अवगत कराया गया। बैठक में पुलिस प्रशासन की ओर से उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। मौके पर थाना प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.