साहिबगंज, मई 15 -- साहिबगंज। साहिबगंज नगर परिषद बोर्ड की सामान्य बैठक गुरुवार को नगर परिषद सभागार में अध्यक्ष रामनाथ पासवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रस्तुत 24 मुख्य एजेंडों के अलावा नगर क्षेत्र की विभिन्न समस्या और उसके सुधार के उपायों पर चर्चा हुई। बैठक में दौरान पिछले बोर्ड की बैठक के प्रस्ताव की संपुष्टि की गई। यह भी पढ़ें- श्मशान घाट में प्यूरीफायर वाटर कूलर लगाने की मांगबैठक में लिए गए निर्णय नये एजेंडों में सफाई कार्य के लिए नया वाहन खरीदने, उपाध्यक्ष व पार्षदों के लिए कक्षा उपलब्ध कराने, बस स्टैंड व गंगा विहार पार्क की डाक राशि निर्धारण,राजस्व वसूली व राजस्व निरीक्षकों में कार्य बंटवारा करने, जन्म,मृत्यु,विवाह, जाति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया सरल बनाने, स्ट्रीट लाइट क्रय करने, जरुरत के अनुसार और सफाई कर्मी रखने, मुक्तेश्वर धा...