मधुबनी, जनवरी 11 -- झंझारपुर। शहर में आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान की दिशा में नगर परिषद ने ठोस पहल शुरू की है। नगर परिषद की स्थायी समिति की बैठक में स्ट्रीट डॉग शेल्टर के निर्माण का निर्णय लिया गया। इसके लिए उपयुक्त जमीन की तलाश तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया गया है। तत्काल नगर परिषद के वार्ड 19 डुबरबोना में एक जमीन देखी गई है,अंतिम निर्णय बांकी है। डॉग कैरेज वाहन खरीदने एवं प्रत्येक वार्ड में डॉग फीडिंग स्टॉल की खरीद पर भी कोटेशन मांगा गया है। मुख्य पार्षद बबीता शर्मा ने बताया कि विभागीय निर्देशों के आलोक में यह कार्रवाई की जा रही है। सड़कों पर घूमने वाले आवारा कुत्तों को विशेषज्ञों की टीम द्वारा पकड़कर डॉग शेल्टर में रखा जाएगा। इसकी सूचना पशुपालन विभाग को दी जाएगी,जहां विभागीय चिकित्सक कुत्तों का आवश्यक उपचार करेंगे। सभी कुत्तों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.