साहिबगंज, अप्रैल 25 -- साहिबगंज। जिला परिषद बोर्ड की बैठक शनिवार को जिप सभागार में हुई। अध्यक्षता जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने की। बैठक में जिला की विभिन्न समस्याओं के अलावा बीते साल हुई बोर्ड की बैठक के प्रस्ताव आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। कुछ नये विषय पर चर्चा करते प्रस्ताव लिया गया। निर्णय हुआ की जिला परिषद में संवेदकों की श्रेणी टू, थ्री व फोर केटेगरी का नया रजिस्ट्रेशन कराया जायेगा। पिछले साल हाट बाजार की जो नीलामी हुई थी,लेसी को समझने में समय निकला एवं वसूली नहीं हो पा रही थी । इसके चलते लेसी का अपना पूंजी भी नहीं उठ पाया है। लेसी के द्वारा बार-बार अनुरोध किए जाने पर बोर्ड ने अतिरिक्त छ: माह का समय विस्तार दिया है। शर्त यह रखी गई की जिसने इकरारनामा की 100 फीसदी राशि जमा कर दी हो उन्हीं को छ: माह का विस्तार मिलेगा। अन्यों पर विचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.