निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा
गोरखपुर, मई 17 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। शहर के विभिन्न स्थानों पर शनिवार को वट सावित्री के साथ शनि जयंती की विशेष पूजा संपन्न हुई। महिलाओं ने वट सावित्री व्रत पूरी श्रद्धा और आस्था से शुरू किया। सुबह से ही पारंपरिक परिधान में सुसज्जित महिलाएं पूजा की तैयारी में लीन दिखीं। इस दौरान विभिन्न वटवृक्ष स्थलों, मंदिर परिसरों और पूजा स्थलों पर व्रती महिलाओं भीड़ बनी रही। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा की और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनते हुए पति की दीर्घायु की कामना की। पूजा के दौरान वट वृक्ष की परिक्रमा कर लाल धागा (सूत) बांधा गया और काले चने का विशेष प्रसाद अर्पित किया गया। कई स्थानों पर सामूहिक कथा वाचन और भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ। पौराणिक मान्यता के अनुसार, वट सावित्री व्रत को सावित्री ने अपने मृत पति सत्यवान को यमरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.