दुमका, जून 26 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बाबा बासुकीनाथ के फौजदारी दरबार में गुरुवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की निर्जला भीमसेनी एकादशी पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। निर्जला एकादशी को लेकर करीब 40 हजार भक्तों ने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। गुरुवार को देश के विभिन्न हिस्सों से आए भक्तों ने बाबा बासुकीनाथ का जलाभिषेक कर स्पर्श पूजन किया। भीमसेनी एकादशी पर बहुकोशिकीय का उपनयन संस्कार, मुंडन चुड़ाकरण, शांति पूजन, जप अनुष्ठान सहित शिवभक्तों ने रुद्राभिषेक व श्रृंगार पूजा आदि संपन्न करवाए। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की निर्जला भीमसेनी एकादशी पर गुरुवार को बड़ी तादाद में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, यूपी, उत्तराखंड आदि विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों का तांता लगा रहा। यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी : भीषण गर्मी पर आस्था भारी , विष्णुपद में उमड़ा भक्ति का सैलाब श्रद्ध...