नई दिल्ली, जून 20 -- हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी का अपना अलग महत्व माना जाता है। सालभर आने वाली एकादशियों में इसे सबसे खास माना जाता है। मान्यता है कि जो लोग सभी एकादशी का व्रत नहीं रख पाते, वे निर्जला एकादशी का व्रत रखकर भी विशेष फल की कामना करते हैं। इस बार निर्जला एकादशी 25 जून 2026 को मनाई जाएगी। खास बात यह है कि इस दिन भद्रा भी रहेगी, लेकिन साथ ही कई शुभ योग भी बन रहे हैं। पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 24 जून को रात 8 बजकर 9 मिनट पर शुरू होगी। यह तिथि 25 जून को रात 9 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को रखा जाएगा।इस बार बन रहे हैं चार शुभ संयोग ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार निर्जला एकादशी के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। 25 जून को रवि योग, शिव योग और सिद्ध योग का स...