मुजफ्फरपुर, जून 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोला रोड स्थित बाबा कमलेश्वर नाथ शिव मंदिर में निर्जला एकादशी पर भागवत कथा का आयोजन हुआ। इसमें कथा वाचक पीयूष गिरि ने निर्जला एकादशी के नियम के बारे में बताया। कहा कि निर्जला एकादशी से पूरे साल के एकादशी का पुण्य प्राप्त होता है। इससे पूर्व मंदिर में ठाकुर जी और राधा रानी को कमल पुष्पों से सजाया गया व पूजा-अर्चना की गई। कथा वाचक ने गंगा दशहरा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जो मनुष्य दूर से भी मां गंगा का नाम पुकारता है उसे गंगा स्नान का फल प्राप्त हो जाता है। यह भी पढ़ें- वसुधा कल्याण आश्रम का वन महोत्सव 29 जुलाई से यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु यह भी पढ़ें- निर्जल एकादशी पर लोगों को पिलाया शीतल जल, कई स्थानों पर लगाए प्याऊ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...