देहरादून, जून 25 -- हरिद्वार। निर्जला एकादशी के अवसर पर गुरुवार को हरकी पैड़ी सहित गंगा के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की। हरकी पैड़ी, ब्रह्मकुंड, मालवीय घाट, सुभाष घाट समेत आसपास के सभी प्रमुख घाटों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य कर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। कई श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को अन्न, फल एवं अन्य सामग्री का वितरण भी किया। यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, पूजा अर्चना निर्जला एकादशी को लेकर हरिद्वार में विशेष धार्मिक उत्साह देखने को...