अमरोहा, जून 25 -- निर्जला एकादशी के अवसर पर श्री खाटूश्याम संकीर्तन मंडल द्वारा हरदेव बाजार स्थित बड़े फाटक के पास शीतल नींबू शिकंजी वितरण शिविर लगाया गया। सैकड़ों राहगीरों ने शिकंजी पीकर गर्मी से राहत पाई। समिति के वरिष्ठ सदस्य अमित गर्ग ने बताया कि निर्जला एकादशी सेवा, दान और परोपकार का पर्व है। वहीं दूसरी ओर श्री सत्यनारायण मंदिर में श्री खाटूश्याम संकीर्तन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया, खाटूश्याम जी के दर्शन कर मनोकामनाएं मांगी। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अमित गर्ग भोले, उत्सव अग्रवाल, हिमांशु मित्तल, राजीव मित्तल, मोनू मित्तल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी पर जगह-जगह लगाया गया जल वितरण शिविर यह भी पढ़ें- निर्जल एकादशी पर लोगों को पिलाया ...