निर्जला एकादशी पर सरयू में लोगों ने लगाई डुबकी, किया गो दान
मऊ, जून 25 -- दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। निर्जला एकादशी पर्व पर गुरुवार को सरयू नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। कस्बे के रामघाट पर भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई जो दोपहर तक बनी रही। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान करने के बाद घाट पर पूजा-अर्चना की। मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुतियां अर्पित की गईं। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। महिलाएं सरयू माता को हलवा पूड़ी का भोग लगा कर परिवार के सुख समृद्धि की मन्नते मांगते हुई दिखाई दी।निर्जला एकादशी पर कस्बे के सरयू नदी के रामघाट पर तड़के से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- Vishnu ji ki Aarti: 'ऊं जय जगदीश हरे.', आज निर्जला एकादशी पर करें भगवान विष्णु की आरती निजी वाहनों और रोडवेज बसों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.