निर्जला एकादशी पर श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में हरिनाम संकीर्तन
देहरादून, जून 25 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में निर्जला एकादशी व्रत के उपलक्ष में गुरुवार को हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान श्रीहरि का स्मरण, भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक निर्जला एकादशी व्रत का पालन किया।मठरक्षक त्यागी महाराज ने निर्जला एकादशी की महिमा का गुणगान करते हुए इसके आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। हरिनाम संकीर्तन से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित भक्तों ने भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति, सुख-समृद्धि तथा विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मठ रक्षक त्यागी महाराज, दिवाकर प्रभु, दुर्गा प्रभु श्रीधर प्रभु, अशोक प्रभु उपस्थित रहे।प्रेमनगर यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी पर राहगीरों को शरबत बांटा सनातन मंदिर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.