चंदौली, जून 25 -- चहनियां(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर पश्चिम वाहिनी तट स्थित बुलआ घाट पर गुरुवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा स्नान और भगवान विष्णु के पूजन-अर्चन के लिए दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। घाट पर सुबह से धार्मिक अनुष्ठानों और मंत्रोच्चार का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल कामना की। घाट पर सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई थी। श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य कर निर्जला एकादशी का व्रत विधि-विधान से संपन्न किया। यह भी पढ़ें- Vishnu ji ki Aarti: 'ऊं जय जगदीश हरे.', आज निर्जला एकादशी पर करें भगवान विष्णु की आरती पू...