साहिबगंज, जून 26 -- साहिबगंज। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष एकादशी जिसे निर्जला एकादशी भी कहा जाता है गुरुवार को मनाया गया। मौके पर कई श्रद्धालुओं ने निर्जला व्रत रख कर पूजा अर्चना किया। मौके पर श्री श्याम भक्त मंडल की ओर से खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। स्थानीय चौक बाजार स्थित श्री रामनाथ ठाकुरबाड़ी के पास से यह निशान शोभा यात्रा निकाल नगर भ्रमण कराया गया। निशान यात्रा में श्री श्याम भक्तों के अलावा भी अन्य लोग शामिल थे। नगर भ्रमण करते निशान यात्रा पुरूषोतम गली स्थित श्रीश्याम मंदिर में संपन्न हुआ। पुरोहितों ने विधि विधान से श्री खाटू श्याम की पूजा करते ज्योत जागृत की और कई प्रकार का भोग चढ़ाया गया। यह भी पढ़ें- एकादशी पर झरिया में श्रद्धालुओं ने निकाली निसान यात्रा भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। निशान यात्रा में वार्ड पार्षद सुशील...