औरैया, जून 25 -- निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर गुरुवार को ग्राम ऐरवा टिकटा में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य मार्ग पर लगाए गए शिविर में राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व रिंकी शाक्य ने किया। सुबह से ही कार्यकर्ता शरबत वितरण की तैयारियों में जुटे रहे। शिविर से गुजरने वाले पैदल यात्रियों, साइकिल सवारों, बाइक चालकों और अन्य राहगीरों को रोककर शीतल शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि निर्जला एकादशी पर प्रत्येक वर्ष जनसेवा के उद्देश्य से शरबत वितरण किया जाता है। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा व निर्जला एकादशी पर पिलाया शरबत उनका कहना था कि जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है। इस दौरान उमेश शाक्य, आलोक श्रीवास्तव,...