देहरादून, जून 6 -- निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर शहर में अनेक जगह मीठे पानी की छबील लगाई गई। विभिन्न संगठनों की ओर से राहगीरों को प्रेमपूर्वक सेवा भाव से पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा था। छबील का आयोजन पूरा दिन जारी रहा। नेशविला रोड व्यापार मंडल की ओर से मोहन मंदिर में राहगीरों को मीठे पानी की छबील बांटी गई। शरबत वितरण के लिए अनेकों लोग सेवा भाव से अपना योगदान देने के लिए जुटे रहे। इस अवसर पर समाजसेवी लालचंद शर्मा ने कहा कि ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि सभी एकादशियों में सर्वश्रेष्ठ है। इस एकादशी को निर्जला और भीमसेनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है। एकादशी पर पूरे दिन व्रत रखते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.