नई दिल्ली, जून 21 -- Nirjala Ekadashi 2026: ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाली निर्जला एकादशी का इंतजार कई श्रद्धालु पूरे साल करते हैं। इस साल 25 जून को निर्जला एकादशी व्रत रखा जाएगा। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस दिन लोग दान-पुण्य भी करते हैं। माना जाता है कि एकादशी का व्रत सिर्फ खानपान से जुड़ा नहीं होता, बल्कि पूरे दिन के आचरण और व्यवहार का भी इसमें महत्व होता है। यही वजह है कि इस दिन कुछ बातों का खास ध्यान रखने की सलाह देते हैं। अगर आप भी निर्जला एकादशी का व्रत रखने जा रहे हैं तो पहले उन कामों के बारे में जान लें, जिनसे इस दिन बचने की सलाह दी जाती है।गुस्से और बहस से बचें एकादशी के दिन कोशिश करें कि किसी से विवाद न हो। कई बार छोटी-सी बात भी बड़ा झगड़ा बन जाती है। ऐसे में शांत रहना और बात को बढ़ाने से बचना बेहतर माना जाता ह...