निर्जला एकादशी पर बनेगा दुर्लभ लक्ष्मी-नारायण राजयोग, श्रद्धालुओं को मिलेगा विशेष पुण्यफल
बोकारो, जून 18 -- बोकारो प्रतिनिधि। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली निर्जला एकादशी इस वर्ष विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व लेकर आ रही है। 25 जून को मनाई जाने वाली निर्जला एकादशी पर दुर्लभ लक्ष्मी-नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिसे अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जा रहा है। इस विशेष संयोग के कारण भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना का महत्व कई गुना बढ़ गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से किया गया व्रत, पूजन और दान-पुण्य भक्तों को सुख, समृद्धि और वैभव का आशीर्वाद प्रदान करेगा। ज्योतिषाचार्य पं. मार्कंडेय दूबे ने बताया कि निर्जला एकादशी को सभी एकादशियों में श्रेष्ठ माना गया है। यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी का दिन इन 3 राशियों के लिए खास, बुध और शुक्र बना रहे अत्यंत प्रभावशाली राजयोग मान्यता है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.