निर्जला एकादशी पर बच्चों ने राहगीरों को पिलाया शरबत
फतेहपुर, जून 25 -- जाफरगंज। निर्जला एकादशी पर क्षेत्र के शुक्लनपुर गांव स्थित जोनिहा-अमौली मार्ग पर शरबत वितरण किया गया। जहां राहगीरों को शरबत पिलाया गया। खास ये रहा कि सेवा कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने उत्साह के साथ लोगों की सेवा करते दिखाई दिए। उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच इस सेवा कार्य ने राहगीरों को काफी राहत पहुंचाई। आयोजकों ने बताया कि निर्जला एकादशी पर हवन-पूजन और शर्बत वितरण किया गया। इस मौके पर उमेश तिवारी, पवन तिवारी, शिवकुमार वर्मा, मानस तिवारी, मानसी तिवारी, ओशी, गोलू सविता, आशीष साहू, तनू तिवारी, किरन, ललिता, राधा आदि लगे रहे। यह भी पढ़ें- मौनी अमावस्या पर राहगीरों को पिलाया शीतल शर्बत, दिया सेवा का संदेश यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी पर किया तरबूज वितरित यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा व निर्जला एकादशी पर पिलाया शरबत
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.