संभल, जून 25 -- भीषण गर्मी के बीच निर्जला एकादशी और मुहर्रम के अवसर पर नारी उत्थान समिति द्वारा राहगीरों और वाहन चालकों को ठंडा शरबत वितरित कर राहत पहुंचाई। सरायतरीन के मोहल्ला पीलाखदाना में सुबह से ही तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार था। जिससे लोगों को लू और उमस का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए सरायतरीन-बहजोई मार्ग पर टेंट लगाकर शरबत वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया। समिति की अध्यक्ष सीमा आर्या ने बताया कि बर्फ, दूध और रूहअबजा से तैयार मीठा शरबत राहगीरों, मजदूरों, रिक्शा चालकों समेत सभी को पिलाया गया। इस सेवा अभियान में डिंपल आर्य, विजय सिंह सैनी, श्रवण प्रजापति, शशि प्रजापति और विनीत प्रजापति सहित समिति के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। यह भी पढ़ें- निर्जल एकादशी पर लोगों को पिलाया शीतल जल, कई स्थानों पर ल...