नई दिल्ली, जून 8 -- निर्जला एकादशी बहुत बड़ी एकादशी है। अगर पूरे साल की एकादशी का व्रत नहीं रख पाते हैं, तो सिर्फ एक एकादशी का व्रत कर लें। इससे आपको सभी एकादशी का लाभ मिल जाता है। इस दिन व्रत रखें और भगवान विष्णु जी के लिए पहले व्रत का संकल्प लें। निर्जला एकादशी के दिन निर्जल व्रत रखते हैं।इसके लिए पहले संकल्प लें कि मैं भगवान् केशव की प्रसन्नतां के लिए एकादशी को निराहार रहकर आचमन के सिवा दूसरे जल का भी त्याग करूंगा। इसका अर्थ है कि सिर्फ आचमन का जल सुबह लूंगा, इसके बाद नहीं लूंगा और फिर द्वादशी को भगवान्‌ विष्णु का पूजन करना चाहिए। इस साल निर्जला एकादशी ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानी 25 जून को मनाई जाएगी। यहां हम बात करेंगे कि एकादशी के दिन किन दानों के बारे में बताया गया है। यहां आप पढ़ सकते हैं।इस दिन दान का बड़ा महत्व ...