रुद्रपुर, जून 25 -- सितारगंज। निर्जला एकादशी पर जगह-जगह शीतल जल वितरित कर भीषण गर्मी में लोगों को राहत दी गई। खटीमा रोड में उद्यमी शिव कुमार मित्तल के प्रतिष्ठान पर रोटरी क्लब की ओर से चना, शिकंजी की सेवा दी गई। भीषण गर्मी में राहगीरों और नगरवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, आदेश ठाकुर, नरेश कंसल, सतीश उपाध्याय, शिवपाल सिंह चौहान, मनीष मित्तल मौजूद रहे। सिसईखेड़ा में शिवशक्ति मंदिर में गोपाल जोशी की ओर से शर्बत की छबील लगाई। यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी पर चने और शिकंजी की छबील लगाई यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा व निर्जला एकादशी पर पिलाया शरबत यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी पर राहगीरों को शरबत बांटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...