रामगढ़, जून 26 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी के अवसर पर गुरुवार को जिले भर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ निर्जला एकादशी का व्रत, पूजन-अर्चन किया। सुबह से ही शहर के बांके बिहारी राधारानी किला मंदिर, श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर व श्री श्याम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। कई स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए और भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार निर्जला एकादशी को वर्ष की सभी 24 एकादशियों में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालुव्रत और पूजा के महत्व इस दिन श्रद्धालु बिना जल ग्रहण किए उपवास रख...