हरिद्वार, जून 25 -- निर्जला एकादशी पर गुरुवार को धर्मनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्ममुहूर्त से ही हरकी पैड़ी समेत गंगा के प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर भगवान विष्णु की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की। निर्जला एकादशी पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार पूरी तरह श्रद्धा और आस्था के रंग में रंगी नजर आई। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान विष्णु की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। दिन चढ़ने के साथ घाटों पर भीड़ लगातार बढ़ती गई। यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी पर हरकी पैड़ी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ इस बार प्रशासन की बेहतर व्यवस्थाओं के चलते श्रद...