निर्जला एकादशी पर उपवास रख भक्तों ने श्रद्धा से की भगवान विष्णु की पूजा, मोक्ष-प्राप्ति की कामना
लातेहार, जून 25 -- बेतला, प्रतिनिधि। क्षेत्र के सनातनियों ने गुरुवार को 36 घंटे का निर्जला उपवास रख जगतपालक भगवान विष्णु की विधिवत पूजा-अर्चना की। मौके पर पुजारी श्यामनाथ पाठक,यशवंत पाठक,अर्जुन पांडेय और सुरेंद्र पाठक ने भक्तों को निर्जला (भीमसेनी) एकादशी महात्म्य की बहुत ही मार्मिक और रोचक कथा सुनाई। पुजारियों ने कहा कि ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी को निर्जला उपवास रख भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन के सभी पाप खत्म हो जाते हैं। भक्तों को जरा-मरण से मुक्ति मिल जाती है।इसलिए मोक्ष-प्राप्ति के लिए निर्जला एकादशी का व्रत रखना बेहद जरुरी है। पूजा में सरईडीह, पोखरी,कुटमू,केचकी,कंचनपुर, बेतला आदि गाँव के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे। यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी 2026: व्रत का पारण करने से पहले करें ये 3 काम, जानें शुभ समय, विधि यह भी पढ़ें- Vishnu ji ki...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.