गया, जून 25 -- निर्जला एकादशी पर गुरुवार को विष्णुपद का इलाका पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। अहले सुबह से ही प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई। 10 बजे के बाद विष्णुपद मंदिर श्रद्धालुओं से पटा गया। एकादशी के साथ गुरुवार होने के कारण शहरवासियों की भी भीड़ सुबह से दोपहर तक रही। भीषण गर्मी के बावजूद ग्रामीण इलाकों से आईं महिला व्रतियों से विष्णुपद के साथ ही देवघाट का इलाका पटा रहा। करीब एक लाख उपवास पर रहीं व्रतियों और श्रद्धालुओं ने विष्णुचरण की पूजा-अर्चना की। शुक्रवार की अहले सुबह से ही विष्णुचरण के दर्शन-पूजन को कतार लगेगी। पारण और दान-पुण्य के बाद श्रद्धालु लौट जाएंगे。 यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाबविष्णुपद में दिन-रात पूजा होती रही निर्जला एकादशी को गुरुवार की अहले सुबह से व्रतियों...