मऊ, जून 25 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर गुरुवार को ब्रह्ममुहूर्त से ही कस्बे के रामघाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर चार बजे से शुरू हुआ श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। जय मां सरयू और जय हो सरयू मैया के जयघोष से पूरा घाट क्षेत्र गूंज उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी सरयू में आस्था की डुबकी लगाकर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया तथा भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और परिवार के मंगल की कामना की। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों और मठों में पहुंचकर देवी-देवताओं का पूजन किया। कई श्रद्धालुओं ने अपने सामर्थ्य के अनुसार पुरोहितों को दक्षिणा देकर परिजनों के कुशल-क्षेम की प्रार्थना की। मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन भी संपन्न हुआ। एकादशी पर्व पर दान-पुण्य का विशेष...