गिरडीह, जून 6 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के रसनजोरी पंचायत के भदवाकला गांव निवासी जीतु कुमार यादव ने गांडेय सीओ को आवेदन देकर कथित रुप से अवैध रुप से आनलाइन निर्गत रसीद को निरस्त करने की मांग की है। आवेदन के माध्यम से यादव ने कहा कि उसके परदादा अहलाद गोप और मोहन गोप के नाम से एक जमीन है। उक्त जमीन का आनलाइन आवेदन के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवेदन दिया गया था, जिसका केस नंबर 219 है। बावजूद भदवा खुर्द निवासी सुबल सिंह एवं नवल सिंह के द्वारा ऑनलाइन आवेदन देकर उक्त भूमि की ऑनलाइन रसीद निर्गत करा ली गई। यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक,पूर्व चेयरमैन सहित नौ के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...