आरा, मार्च 7 -- पीरो, संवाद सूत्र निरोधात्मक कार्रवाई नहीं होने पर नगर परिषद् क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच के निवासी मनोज कुमार भगत ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत में कहा गया है कि आधा दर्जन नामजद लोगों ने उनकी जमीन हड़पने की नीयत से अवैध निर्माण शुरू कर दिया। विरोध करने पर जमकर पिटाई कर दी। स्थानीय पुलिस ने पिटाई करने वालों का मामला पहले दर्ज कर लिया और आवेदक का मामला बाद में दर्ज किया गया। भूमि विवाद को लेकर दोनो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति को पाटने के लिये कोई कारगर पहल नहीं होने से आवेदक को पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत करनी पड़ी। मनोज कुमार भगत ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये आवेदन में कहा है कि नामजद लोगों ने जाति सूचक गालियां भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...