बेगुसराय, मार्च 26 -- गढ़हरा(बरौनी)। योग गुरु स्वामी संतोषानंद जी महाराज गढ़हरा ठाकुरबाड़ी में आयोजित नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ सह श्रीमद् भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ में पहुंच रहे अवस्थ्य श्रद्धालुओं को स्वस्थ रहने का टिप्स दे रहे हैं। निरोग रहने के लिए नियमित योगाभ्यास को जरूरी बताते हुए खान-पान पर खास ध्यान देने की नसीहत भी दे रहे हैं। समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि संतोषानंद जी महाराज आयुर्वेद को अपनाने व योग कर निरोग रहने को लेकर देश विदेश में जागरूकता अभियान चला रहे हैं। प्राकृतिक चिकित्सा से किसी भी बीमारी को जड़ से ठीक किया जा सकता है। मौके पर आचार्य धनंजय मिश्र,मनोज झा,संजीव सिंह,शंकर बिहारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...