औरंगाबाद, दिसम्बर 5 -- व्यवहार न्यायालय, औरंगाबाद का निरीक्षण शुक्रवार को निरीक्षी जज न्यायमूर्ति हरीश कुमार ने किया। निरीक्षी जज न्यायमूर्ति हरीश कुमार ने व्यवहार न्यायालय, औरंगाबाद स्थित सभी न्यायालयों का निरीक्षण किया और न्यायिक कार्यों को देखा। उन्होंने विभिन्न अदालतों में चल रही बहस और गवाहियों को सुना। प्रधान जिला जज कोर्ट में हसपुरा थाना कांड संख्या 73/25 की जमानत याचिका की सुनवाई देखी। परिवार न्यायालय में भरण-पोषण और विवाह विच्छेद वाद की बहस देखी। जिला जज प्रथम कोर्ट में एससी-एसटी एक्ट वाद में बहस, जिला जज द्वितीय कोर्ट में हत्या के मामले में बहस, जिला जज तृतीय कोर्ट में गोह थाना के हत्या के प्रयास के मामले में बहस तथा जिला जज चतुर्थ कोर्ट में बारुण थाना के वाद में एपीपी की बहस को देखा। जिला जज पंचम कोर्ट में दहेज हत्या के मामले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.