संभल, अप्रैल 18 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव परतापुर में औचक निरीक्षण के दौरान एक कोटेदार पर खाद्यान्न में भारी गड़बड़ी सामने आई है। पूर्ति विभाग की टीम द्वारा किए गए निरीक्षण में गोदाम में निर्धारित स्टॉक से करीब 20 कुंतल खाद्यान्न कम पाया गया, जिसके बाद विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पूरे मामले में पूर्ति निरीक्षक की ओर से कोतवाली में कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पूर्ति निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि गांव परतापुर में राशन की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान गेहूं, चावल और बाजरा के स्टॉक का मिलान किया गया, जिसमें कुल 20 कुंतल खाद्यान्न कम पाया गया। यह भी पढ़ें- आलीपुर खेड़ा में राशन घोटाले, जांच में 26 बोरी कम मिली निरीक्षण के दौरान कोटेदार से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे ...