निरीक्षण में 14 परिषदीय विद्यालय बंद मिले, बीएसए ने रोका वेतन
बलरामपुर, मई 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में परिषदीय विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता और संचालन व्यवस्था की जांच के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। खंड शिक्षा अधिकारियों के निरीक्षण में पांच विकास क्षेत्रों के 14 विद्यालय बंद पाए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों का वेतन व मानदेय अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। साथ ही सभी से तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीते 29 अप्रैल से 7 मई के बीच खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा श्रीदत्तगंज, रेहरा बाजार, तुलसीपुर, गैसड़ी एवं पचपेड़वा शिक्षा क्षेत्रों के विद्यालयों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण रिपोर्ट को प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किया गया। बीएसए स्तर पर किए गए अनुश्रवण में 14 विद्यालय बं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.