हरदोई, जनवरी 2 -- हरदोई। ब्लॉक अहिरोरी की ग्राम पंचायत कसमण्डी मजरा समरेहटा में शुक्रवार को सीडीओ सान्या छाबड़ा ने ग्रामीण चौपाल लगाकर जन सामान्य की समस्याओं का निस्तारण किया। चौपाल में अवर अभियंता जल निगम के अनुपस्थित रहने तथा गौशाला गदनपुर में पूनम वर्मा पशुधन प्रसार अधिकारी की अनुपस्थिति तथा गौशाला का नियमित निरीक्षण न करने पर एक दिन का वेतन बाधित करते हुए आरोप पत्र देने निर्देश एक्सईएन जल निगम एवं सीवीओ को दिये गये। चौपाल में सीडीओ ने पेंशन योजनाओं की धनराशि, परिषदीय विद्यालयों में अध्यापकों की तैनाती, शिक्षण कार्य, एमडीएम, निशुल्क पुस्तक वितरण, डीबीटी धनराशि, आंगनवाड़ी केन्द्रों के पोषाहार, राशन वितरण, फार्मर रजिस्ट्री, फेमली आईडी, मनरेगा आदि की जानकारी ली। ग्राम पंचायत सचिवालय समरेहटा में स्थापित लाइब्रेरी को बेहतर बनाने के ग्राम पंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.