संतकबीरनगर, फरवरी 20 -- बघौली, हिन्दुस्तान संवाद। बघौली ब्लाक का मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। पूरे दिन ब्लाक परिसर में डटे रहे सीडीओ ने विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की और अभिलेखों की जांच-पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई गई। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, राज्य वित्त आयोग समेत अन्य संचालित योजनाओं के रजिस्टर, भुगतान विवरण, कार्य प्रगति रिपोर्ट और लाभार्थियों की सूची की बारीकी से जांच की। कई अभिलेख अधूरे मिलने और कार्यों में पारदर्शिता की कमी पर उन्होंने नाराजगी जताई।निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायतों के कार्यों में अनियमितता पाए जाने पर सचिव अनिल यादव को कड़ी फटकार लगाई गई। सीडीओ ने निर्...