संभल, फरवरी 26 -- मुख्य विकास अधिकारी गोरख नाथ भट्ट ने गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। सीडीओ ने ब्लॉक कार्यालय में फाइलों के रखरखाव की स्थिति भी देखी तथा मनरेगा से संबंधित प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने योजनाओं को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। ब्लॉक क्षेत्र में संस्थागत प्रसव की कम संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए सीडीओ ने आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जबकि कुछ कमियों को दूर करने...