गोरखपुर, मार्च 13 -- खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी वीर बहादुर सिंह पी.जी. कॉलेज हरनही महुराव के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के समन्वयक डॉ. सत्यपाल सिंह ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सर्वांगीण विकास का नियोजित कार्यक्रम है, जो हर परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए विकास मार्ग में आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से आप राष्ट्रीय मंच पर अपना जगह बना लेंगे ।प्राचार्य डॉ. केपी. चौरसिया ने कहा कि शिविर सहभाग से सामाजिक गुणों का विकास होता है। अचौक निरीक्षण के दौरान शिविर में महाराणा प्रताप ईकाई, शिवाजी ईकाई एवं लक्ष्मीबाई ईकाई के स्वयंसेवक /सेविकाएं उपस्थित थे।इस अवसर पर...