फिरोजाबाद, मई 8 -- महापौर कामिनी राठौर ने शुक्रवार को नगर आयुक्त प्रशांत नागर के साथ वार्ड संख्या 22 का निरीक्षण किया जहां उन्होंने जगह-जगह गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। एक स्थान पर लीकेज का गढ्ढा भी खुदा हुआ मिला। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण में नालों से निकाली सिल्ट सड़क पर देखने को मिली। इसके अलावा खाली प्लाटों में गंदगी का साम्राज्य मिला। दुर्गा माता मंदिर के समीप लीकेज का गड्ढा खोदा हुआ था जो दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा था। ऐसी स्थिति में महापौर ने कार्रवाई करने को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के अलावा पेयजल व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार को लीकेज का गड्ढा बंद करने के साथ-साथ पेयजल व्यवस्था से सुचारू बनाए र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.