किशनगंज, मई 8 -- किशनगंज। जिले में पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने और अनुशासन कायम रखने की दिशा में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पौआखाली थाना के थानाध्यक्ष अंकित सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वार्षिक निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही और पूर्व में दिए गए निर्देशों की अनदेखी सामने आने के बाद की गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एसपी संतोष कुमार द्वारा पौआखाली थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- कटिहार के तत्कालीन एसडीपीओ धर्मेंद्र कुमार निलंबितनिरीक्षण के दौरान की गई कार्रवाई निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वर्ष 2023 से अब तक थाना का विभिन्न वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा सात बार निरीक्षण किया जा चुका है, लेकिन केवल एक निरीक्षण में ही दिए गए निर्देशों का पालन किया गया। बाकी निरीक्षणों...