पाकुड़, अप्रैल 1 -- लिट्टीपाड़ा। प्रखंड के बाड़ू पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर में निर्माणाधीन स्वयं सहायता समूह प्रशिक्षण केंद्र भवन में बरती जा रही अनियमितता का मामला अब तूल पकड़ चुका है। 'हिंदुस्तान' अखबार में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया और आनन-फानन में जांच के आदेश दिए गए। कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर कनीय अभियंता राजेंद्र मेहता ने रघुनाथपुर स्थित कार्यस्थल का निरीक्षण मंगलवार को किया। जांच के दौरान अखबार में छपी खबरें सही पाई गईं और निर्माण कार्य में कई तकनीकी खामियां व गुणवत्ता में भारी कमी देखी गई। मौके पर मौजूद कनीय अभियंता ने निर्माण की खराब स्थिति को देखकर संवेदक को कड़ी हिदायत दिया। कनीय अभियंता राजेंद्र मेहता ने कहा गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। अब तक किए गए दोषपूर्ण कार्य को तुरंत तोड़ दिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.