इटावा औरैया, मई 1 -- सैफई। पंचायत गींजा के मजरा सूरजमन व भूरे में शिकायत के बाद एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत सचिव के निरीक्षण के बाद दो सफाई कर्मियों पर कार्रवाई की गई। इनमें एक के निलंबन और दूसरे के वेतन काटने की संस्तुति की गई है। एडीओ पंचायत राजेश सिंह की निरीक्षण रिपोर्ट में बताया गया कि प्रधान राधाकिशन ने बीडीओ से डीपीआरओ तक को लिखित शिकायत देकर सफाई कर्मचारी संजीव कुमार पर सफाई न करने का आरोप लगाया था। आठ अप्रैल को एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत सचिव अमित सिंह के निरीक्षण में संजीव कुमार व अजय कुमार बिना सूचना के गैर हाजिर मिले। दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। स्पष्टीकरण न देने पर दोनों के वेतन काटने की संस्तुति की गई। रिपोर्ट में संजीव कुमार को अनुशासनहीन बताते हुए उनके निलंबन की संस्तुति जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजी गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.