उन्नाव, नवम्बर 5 -- असोहा। क्षेत्र के आधा दर्जन विद्यालयों का मंगलवार को बीईओ आंचल सिंह ने निरीक्षण किया। सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय रायपुर पहुंची। विद्यालय परिसर में भारी गंदगी मिलने पर प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। शैक्षिक व्यवस्था सही ना होने पर सुधार के निर्देश दिए है। इसके बाद उप्रावि रायपुर, प्रावि तूरी सहित नीलामी वाले विद्यालय प्राथमिक विद्यालय नौगवां, जोरावरगंज,उच्च प्राथमिक विद्यालय सरवारा, असावर का निरीक्षण किया। जहां 19 पैरामीटर पर जांच की। बताया कि रायपुर विद्यालय में गंदगी मिलने पर साफ सफाई के सख्त निर्देश दिए गए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.