निरीक्षण में मरीजों से बात कर लिया स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक
महोबा, जून 8 -- महोबा, संवाददाता। अस्पताल में डॉक्टरों के द्वारा मरीजों को बाहर की दवा लिखने और समय से ड्यूटी न करने की शिकायत पर सीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का फीड बैक लिया। वार्डो में भर्ती मरीजों से सीएमओ डॉ विनय कुमार ने बातचीत करते हुए फीडबैक लिया। कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सोमवार को सीएमओ डॉ विनय कुमार ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएमओ ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर है, इसलिए स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाएं। सीएमओ ने बताया कि डॉक्टरों के द्वारा बाहर की दवाएं लिखने की शिकायतें मिल रहीं है। अस्पताल के कुछ डॉक्टरों के द्वारा बाहर की दवाएं लिखने की जानकारी मिल रही है। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाएं है इसलिए बाहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.